मंगलवार, 28 जुलाई 2020

Save Trees

Grow & Save Trees.... 

जीवन में असीम सुंदरता से यदि अपने आपको आनंदित करना है, प्रकृति के सौंदर्य से रूबरू होने के ख्वाब संजोने है तो अपने आपको इसके लिए थोड़ा समर्पित तो करना ही होगा। अगर आप वृक्ष लगाने में अपने आपको समर्थ नहीं समझते तो इन्हें काटने का हक भी आपका बिल्कुल नहीं है। ये सरासर अन्याय होगा यदि आप इन्हें कष्ट देने की भी सोचोगे।

वृक्षों को लगाओ भी,
और वृक्ष बचाओ भी।

क्योंकि हम वृक्ष लगाने की हमेशा पहल करते हैं लेकिन जो वृक्ष आज के बरसों पूर्व से पोषित होते हुए, परिस्थितियों से लड़ते हुए आज हमें इतने बड़े दिखाई दे रहे हैं वैसे वृक्ष फिर से खड़े कर पाना हमारे लिए बहुत कठिन कार्य होगा।
 हम सब मन से संकल्प लें कि कहीं पर भी किसी भी वृक्ष को काटा ना जाए क्योंकि जितने बचे हैं अगर ये भी जीवित रहते रहे तब भी हम इनकी आड़ लेकर नये पौधों को पोषित कर सकते हैं। यदि इस समूह के लोग भी कृतसंकल्पित हो जाएं तो निश्चित ही ये बहुत बड़ा कदम होगा।
आपको जहाँ भी किसी वृक्ष से परेशानी हो रही है उसे केवल दिशा दे दें, काटें नहीं।

Its humble request to all of you.....

By Nemi Chand Mawari "Nimay"
 Copyright reserved

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

आम आदमी की असली दिक्कत क्या है?

 मैं आम आदमी...........🥲 मुझे दिक्कत ये नहीं कि आलाकमान रेलवे स्टेशनों पर अरबों खर्च कर रहे हैं, करो! खूब करो! लेकिन मेरे गांव के बस स्टैंड...