शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

सुर कोकिला को शत शत नमन 🙏🙏

 जब अंत समय आया तो

ये भी ना कहा कि अब चलते हैं......😭😭😭😭



ऐ  बसंत तू सदियों तक भी स्वरों को भुला ना पाएगा 

नहीं पता था आकर झट से आँसू भी दे जाएगा। 


युगों-युगों तक गूंजेगे स्वर प्रकृति भी रागिनी गाएंगी

सुर की नदियाँ फिर से पता नहीं कब जाकर बह पाएंगी। 


रो रो के ज़माना याद करेगा प्रेम के सारे गीतों को 

कैसे बज पाएगी मन वीणा जो सिहरा देती थी मीतों को। 


फिर से मधुर सुरों का प्रसून पता नहीं कब खिल पाएगा 

जगह जो खाली हुई जमाने पता नहीं कौन भर पाएगा। 


संगीत नहीं खोया हमने भारत की आत्मा भी खोई है 

रोया नहीं केवल ज़माना आज प्रकृति खुद भी रोई है। 


शब्द नहीं कि कैसे बयां कर पाएंगे हम दर्द को 

सारे शब्दों को सुरों में लपेट कर तो वो रुखसत हो गए जमाने से........

#LataMangeshkar #RIP #surkokila #sursamragyi #music #latamangeshkarji 


-निमय 🖋

(मौलिक रचना)

कोई टिप्पणी नहीं:

आम आदमी की असली दिक्कत क्या है?

 मैं आम आदमी...........🥲 मुझे दिक्कत ये नहीं कि आलाकमान रेलवे स्टेशनों पर अरबों खर्च कर रहे हैं, करो! खूब करो! लेकिन मेरे गांव के बस स्टैंड...